RRB ALP Vacancy 2024: अब तीन गुना ज्यादा पदों पर होगी लोको पालयट भर्ती

RRB ALP Recruitment 2024

रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। हाल ही में रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जनवरी 2024 में निकली आरआरबी एएलपी भर्ती की संख्या बढ़ा दी है। असिस्टेंट लोको पायलट की इस भर्ती में पहले जहां 5696 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जानी थी वहीं अब इसमें करीब तीन गुना इजाफा कर दिया है। अब लोको पायलट के 18799 पदों पर भर्ती की जाएगी।

RRB ALP Paper Pattern 2024: चार चरणों में होगा सेलेक्शन

बता दें कि इस भर्ती के लिए 20 जनवरी 2024 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई थी, वहीं अभ्यर्थी इसमें 19 फरवरी 2024 तक आवेदन फॉर्म भर सकते थे। असिस्टेंट लोको पालयट के पद पर चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को चार चरणों से गुजरना होगा। पहले चरण में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होगा। इस एग्जाम में शॉर्टिस्ट हुए उम्मीदवारों को दूसरी सीबीटी परीक्षा भी देनी होगी। इसके बाद कंप्यूटर बेस्ट एप्टीट्यूड टेस्ट होगा और सबसे आखिरी में अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन होगा।

Railway Govt Jobs : निगेटिव मार्किंग भी

असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा जून से अगस्त के बीच होनी प्रस्तावित है। सीबीटी एग्जाम के पैटर्न की बात करें तो पहली परीक्षा में उम्मीदवारों को 1 घंटे के समय में 75 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। यह पेपर सिर्फ क्वालिफाइंग होगा। वहीं दूसरा पेपर दो भागों में लिया जाएगा। जिसे पार्ट ए और पार्ट बी में बांटा गया है। इन दोनों परीक्षाओं में एक तिहाई की निगेटिव मार्किंग होगी। वहीं कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूट टेस्ट में गलत उत्तर के लिए किसी तरह के अंक नहीं काटे जाएंगे।

Leave a Comment

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *